फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress Bharat Jodo Yatra government jobs are being sold to loved ones corruption Uttarakhand news

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा: पदाधिकारी बोले- चहेतों को बेची जा रही सरकारी नौकरियां, भ्रष्टाचार का बोलबाला

Wed, 16 Nov 2022 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 16 Nov 2022 05:09 PM IST
सार

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस उपाध्यक्ष पूरण रावत ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का बोलबाला है। कहा कि अब तो दो-दो पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और तीरथ रावत ने बयान देकर सिद्ध कर दिया है। अंकिता भंडारी के समर्थन में एक भी भाजपाई ने बयान नहीं दिया।
 

विज्ञापन
Congress Bharat Jodo Yatra government jobs are being sold to loved ones corruption Uttarakhand news
कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व भारत जोड़ो यात्रा के टिहरी के पर्यवेक्षक पूरण सिंह रावत ने कहा कि राहुल गांधी ने नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है, जिसका कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक भव्य स्वागत हो रहा है। कहा कि जनता भाजपा के धोखे को समझ चुकी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में भ्रष्टाचार, पैसों में सरकारी नौकरी बेचना और महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। 19 नवंबर तक कांग्रेस टिहरी जिले में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों को यह बातें बताएगी। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस उपाध्यक्ष पूरण रावत ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का बोलबाला है।
विज्ञापन


अब तो दो-दो पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और तीरथ रावत ने बयान देकर सिद्ध कर दिया है। अंकिता भंडारी के समर्थन में एक भी भाजपाई ने बयान नहीं दिया। कहा कि एक हाकम को पकड़कर सरकार पीठ थपथपा रही है जबकि अनेक हाकम आजाद घूम रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा में लोगों को भाजपा सरकार की हकीकत बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: धामी कैबिनेट के फैसले, गैर जमानती हुआ उत्तराखंड में धर्मांतरण कानून, नैनीताल हाईकोर्ट होगा शिफ्ट

पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने बताया कि 16 नवंबर को राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बड़ोनी के गांव में पद यात्रा, 17 को नवाकोट से जाखणीधार, अंजनीसैण, 19 को नई टिहरी के अंबेडकर पार्क से गांधी स्मारक बौराड़ी और नैनबाग में भारत जोड़ो यात्रा के तहत पदयात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री विजय गुनसोला, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौड़ियाल, ज्योति प्रसाद भट्ट, किशोर मंद्रवाल, नवीन सेमवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed