फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   PWD's negligence taking a heavy toll on residents of six villages.

Tehri News: छह गांव के लोगों पर भारी पड़ रही लोनिवि की लापरवाही

Sun, 19 Jul 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 19 Jul 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
PWD's negligence taking a heavy toll on residents of six villages.
घोंटी- इंद्रोला-सांझघेरा सड़क को 18 साल से है मरम्मत का इंतजार
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। लोनिवि की लापरवाही भिलंगना ब्लॉक के घोंटी, गोजियाणा, सांग्डिया, बणचुरी, इंद्रोला, दोणी, सांझघेरा गांव के लोगों पर भारी पड़ रही है। उक्त गांवों को यातायात से जोड़ने वाला करीब 11 किमी लंबा घोंटी- इंद्रोला-सांझघेरा मोटर मार्ग बदहाल हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। डामर पूरी तरह उखड़ चुका है। ऐसे में लोगों को हर दिन जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।
घोंटी- इंद्रोला-सांझघेरा सड़क का निर्माण 2008 में किया गया था। 2012 में सड़क मार्ग पर डामरीकरण किया गया था जो कुछ समय बाद ही उखड़ना शुरू हो गया था। इसके बाद मार्ग का डामरीकरण नहीं कराया गया। समय पर मरम्मत कार्य नहीं होने से सड़क की हालत लगातार बिगड़ती गई।
विज्ञापन

क्षेत्र की करीब पांच हजार की आबादी के लिए मार्ग मुख्य संपर्क सड़क है। स्कूल, बाजार, अस्पताल और सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोग प्रतिदिन इसी सड़क का उपयोग करते हैं। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। बीडीसी सदस्य ममता देवी, ग्राम प्रधान कमला देवी, सुरजा देवी, भगवान दास, रविंद्र नेगी, हुकम सिंह, बाग सिंह, शिव सिंह का कहना है कि कई बार लोनिवि के अधिकारियों से सड़क के डामरीकरण और मरम्मत की मांग की गई लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। समस्या को देखते हुए शीघ्र ही सड़क पर मरम्मत और डामरीकरण कार्य शुरू किया जाना चाहिए।


यह सड़क पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधीन थी। हाल ही में लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हुई है। सड़क के डामरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। फिलहाल गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है।
- मनोज कुमार राठौर, ईई, लोनिवि घनसाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed