फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Pukhal Bhilngna and forest fire.

भिलंगना और पौखाल के जंगल में लगी आग

Wed, 01 Mar 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी। Updated Wed, 01 Mar 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Pukhal Bhilngna and forest fire.
आग - फोटो : demo pics

भिलंगना और पौखाल वन रेंज के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने में वन विभाग कामयाब नहीं हो पाया है। हालांकि बुधवार तड़के हुई हल्की बारिश से आग थोड़ा कम हुई, लेकिन कुछ देर बाद फिर तेज हो गई।

विज्ञापन


पौखाल रेंज के द्वारी, थापला गांव और भिलंगना के घनसाली पुरानी तहसील के उपरी जंगलों में आग लगी हुई है। दवाग्नि ने जंगलों को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है, जिससे वनों में उपजी बेश कीमती जड़ीबूटी, प्राकृतिक संपदा और वन्यजीव आग के भेंट चढ़ रहे हैं। फायर सीजन शुरू होने से पूर्व वन महकमा वन पंचायतों, महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों और स्कूली बच्चों की ओर से जागरूकता अभियान भी चला कर बड़ी मात्रा में धन खर्च करता है, लेकिन जंगलों में लगी आग को बुझाने के समय कोई भी आगे नही आ रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में वन रेंज अधिकारी एमएस असवाल का कहना है कि पौखाल, भिलंगना क्षेत्र की सीमा पर कांट्रोल बर्निंग की गई है। कर्मचारियों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed