फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Proposal to make new Tehri-Jakh-Dobra-Lambagaon motor road double lane passed by voice vote

नई टिहरी-जाख-डोबरा-लंबगांव मोटर मार्ग डबल लेन बनाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित

Tue, 24 May 2022 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Proposal to make new Tehri-Jakh-Dobra-Lambagaon motor road double lane passed by voice vote
प्रतापनगर ब्लॉक की बीडीसी बैठक में सड़क, बिजली और राशन कार्ड के मुद्दे छाए रहे। बैठक में नई टिहरी-जाख-डोबरा-लंबगांव मोटर मार्ग को डबल लेन बनाने और सड़क सुधारीकरण का प्रस्ताव पारित किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने विभागीय अधिकारियों को दर्ज शिकायतें दो माह में हल करने को कहा।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से बिजली की तार झूलने की शिकायतें लगातार मिल रही है। डीडीओ सुनील कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों पर प्राथमिकता से अमल करें। दर्ज शिकायतों का समाधान करने पर उन्हें भी जानकारी से अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रमोला ने खंबाखा-सिलोड़ा मोटर मार्ग का निर्माण मानकों के अनुरूप न होने का मुद्दा उठाया। कहा क्षेत्र की अधिकांश सड़कें डामरीकरण के अभाव में खस्ताहाल है। सेम के प्रधान राहुल राणा ने बांध प्रभावित गडोली के लिए पुनर्वास विभाग से फेरी बोट सेवा शुरू करने, मुंगराली-कंगसाली मोटर मार्ग की सुधारीकरण की मांग की। डीएसओ अरुण कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की जानकारी विस्तार से दी। बैठक में बीडीओ शाकिर हुसैन,ज्येष्ठ उपप्रमुख कामना सेमवाल, ईई लोनिवि डीएम गुप्ता,बीडीसी सदस्य धीरेंद्र महर, प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली, लोकपाल कंडियाल, दिनेश जोशी, वीरेंद्र रांगड़ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed