फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Proposal to build a bridge in Chham-Baildogi has been sent to the Centre: MLA

केंद्र को भेजा है छाम-बैल्डोगी में पुल बनाने का प्रस्ताव : विधायक

Wed, 03 Jan 2024 07:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Proposal to build a bridge in Chham-Baildogi has been sent to the Centre: MLA
टिहरी के कंडीसौड़ में बहुद्देशीय ​शिविर में लगे स्टॉलों का निरीक्षण करते विधायक प्रीतम पंवार। स
बहुउद्देशीय शिविर में विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने दी जानकारी
विज्ञापन

गंगाड़ी समुदाय को केंद्रीय ओबीसी की सूची में शामिल करने की मांग
कंडीसौड़ (टिहरी)। ब्लॉक मुख्यालय में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बिजली, पानी, सड़क निर्माण व मुआवजा भुगतान और सिंचाई नहरों की मरम्मत करने के पुराने ही मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे। जिले के विकास कार्यों में योगदान देने के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुखों को सम्मानित किया गया। टिहरी झील के ऊपर छाम-बैल्डोगी में पुल निर्माण करने की स्थानीय लोगोें की मांग पर विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि पुल बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।
मुख्य अतिथि धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक व्यक्ति तक विकास परक योजना पहुंचाना है। इसके लिए सरकार जनता की हर छोटी-छोटी समस्या के निराकरण के लिए तहसील और ब्लॉक स्तर पर शिविर आयोजित कर रही है। उन्होंने शिविर में दर्ज हुई शिकायतों का अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर 15 दिन के अंतर्गत निस्तारण करने को कहा। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने गंगाड़ी समुदाय को केंद्रीय ओबीसी की सूची में शामिल करने की मांग की। एसीएमओ डॉ. एलडी सेमवाल ने बताया कि शिविर में छह दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें प्रमाणपत्र जारी किए गए।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रभा बिष्ट ने विकास कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर सीएम के पीआरओ रोहित रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रभा बिष्ट, प्रदीप चंद रमोला, सोबन सिंह पंवार, सीता रावत, राजेंद्र भंडारी, पूर्व प्रमुख जोत सिंह बिष्ट, खेम सिंह चौहान, रजनी सजवाण, बबीता शाह उपस्थित रही। लोक गायक दीवान सिंह पंवार, गायिका मीना राणा की टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed