फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Progressive farmers earning thousands from agriculture, horticulture

कृषि, बागवानी से हजारों कमा रहे प्रगतिशील किसान

Sun, 05 Jul 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Progressive farmers earning thousands from agriculture, horticulture
जाखणीधार ब्लॉक के गेंवली प्रगतिशील किसान सीताराम भट्ट ने कृषि, बागवानी और गाय पालन से स्वरोजगार कर अच्छी खास आय अर्जित कर रहे हैं। वह प्रत्येक सीजन में आलू, प्याज, टमाटर, गेंदा के फूल और दूध बेचकर करीब एक लाख से अधिक की आय कर रहे हैं। सीताराम की प्रेरणा से गांव के अन्य किसान भी आय और प्याज की खेती करने लगे हैं।
विज्ञापन

गेंवली निवासी सीताराम भट्ट ने गांव में स्थित अपनी पैतृक भूमि पर तीन-चार साल पहले से खेती किसानी की शुरूआत की थी। उन्होंने शुरूआती दौर में आम, अमरूद आदि की पौध लगाई थी। इसके बाद उन्होंने प्याज, आलू, शिमला मिर्च, खीरा, टमाटर, लहसुन और गेंदा के फूल भी लगाने शुरू किए। वर्तमान में प्रत्येक सीजन में आठ से 10 क्विंटल आलू, चार क्विंटल प्याज, दो से तीन क्विंटल खीरा, शिमला मिर्च से लेकर अन्य फसलों का बड़ी में मात्रा में उत्पादन कर रहे हैं। साथ ही ग्रामीण डाकघर पातनदेवी में ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत उनकी पत्नी कुसुमलता भट्ट भी समय निकालकर पशुपालन कर रही है। उन्होंने दो गाय रखी हैं, जिनसे प्रत्येक माह 10 से 12 हजार दूध बेचकर कमा रही हैं।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी डा. डीके तिवारी के सहयोग से उन्होंने पॉली हाउस भी बनाया है, जबकि सेवा-टीएचडीसी ने भी उनका सहयोग किया है। भट्ट कहते हैं कि खेती ही स्थायी रोजगार का साधन है। बिना खेती और पशुपालन के आजीविका नहीं चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed