फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Progressive farmer Khushiram will get innovative farmer award

प्रगतिशील किसान खुशीराम को मिलेगा नवोंमेषी किसान पुरस्कार

Fri, 04 Mar 2022 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
Progressive farmer Khushiram will get innovative farmer award
चंबा के चोपडियालगांव निवासी खुशीराम डबराल को कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मिलेगा पुरस? - फोटो : NEW TEHRI
कृषि के क्षेत्र में बेहतर काम कर स्वरोजगार करने वाले प्रगतिशील किसान खुशीराम डबराल का भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने नवोंमेषी किसान पुरस्कार 2022 के लिए चयन किया है। डबराल लंबे समय से कृषि और औद्यानिकी कर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। 9-10 मार्च को दिल्ली में देश के कृषि मंत्री डबराल को पुरस्कार भेंट करेंगे। पुरस्कार के लिए चयन होने पर औद्यानिकी एवं वानिकी विवि से लेकर कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

देशभर में कृषि, औद्यानिकी और कृषि के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले किसानों को प्रत्येक वर्ष केंद्र सरकार का भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पुरस्कार देकर सम्मानित करता है। वर्ष 2022 के लिए चंबा के चोपडियालगांव निवासी प्रगतिशील किसान खुशीराम डबराल का चयन हुआ है। वीरचंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी के माध्यम से खुशीराम डबराल का चयन हुआ है। डबराल गांव में स्थित अपनी 80 नाली भूमि पर टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा, प्याज, आलू से लेकर सेब, आडू, खुमानी, पुलम, केवी आदि का उत्पादन कर प्रत्येक वर्ष 7-8 लाख रुपये की आय कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हाईर्वेटिंग टैंक, पाली हाउस समेत अन्य तरह के संसाधन भी विकसित किए हैं। 9-11 मार्च को दिल्ली में लगने वाले किसान मेले में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री डा. नरेंद्र सिंह तोमर खुशीराम डबराल को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। विवि के कुलपति प्रो. अजीत कर्नाटक, निदेशक प्रसार प्रो. सी तिवारी, प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र डा. आलोक येवले आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए डबराल को शुभकामनाएं दीं। कहा कि प्रगतिशील किसान डबराल का चयन देश के प्रसिद्ध किसान पुरस्कार के लिए होने से अन्य किसानों को प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed