फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Proceeding on UGC guidelines

यूजीसी की गाइडलाइन पर कार्यवाही शुरू

Fri, 01 May 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Proceeding on UGC guidelines
लॉकडाउन के कारण बाधित हुए नए सेशन और दाखिले की प्रक्रियाओं को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों पर श्रीदेव सुमन विवि ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विवि के कुलपति ने शैक्षणिक कैलेंडर और प्रोस्पेक्ट्स बनाने के लिए एक कमेटी गठित की है। शैक्षिक परिषद की बैठक में कमेटी के निर्णयों को हरी झंडी दी जाएगी। श्रीदेव सुमन विवि से 114 निजी और 53 राजकीय कॉलेज संबद्ध हैं। लॉकडाउन के कारण नए शैक्षणिक सत्र 2020-21 को लेकर छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसको दूर करने के लिए यूजीसी की ओर से विवि को एक गाइडलाइन जारी की गई है। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने बताया कि गोपेश्वर कैंपस के प्राचार्य की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है। कमेटी नए सत्र के लिए प्रोस्पेक्ट्स और शैक्षणिक कैलेंडर तैयार करेगी। इसके आधार पर ही नए सत्र में दाखिला और परीक्षाएं संपन्न की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed