{"_id":"590dfc2c4f1c1bd210442103","slug":"problems-telling-students-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने डीएम को बताई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने डीएम को बताई समस्याएं
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी
Updated Sat, 06 May 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गजा इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार का दिन खास रहा। उन्होंने पहली बार डीएम के साथ बैठकर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। डीएम सोनिका ने छात्रों को प्रशासनिक कार्य प्रणाली के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को विभिन्न कार्यों का दायित्व देते हुए कहा कि जो अधिकारी तय समय पर कार्य नहीं करते हैं, उनकी सूचना सीधे उन्हें दें।
शनिवार को डीएम ने अपने दफ्तर में कक्षा 10-12 के आठ छात्र-छात्राओं की क्लास लेते हुए उनसे क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। डीएम ने जब छात्रों से उनकी समस्याओं के बाबत पूछा तो उन्होंने बताया कि कालेज में तैनात प्रधानाचार्य सत्र शुरू होने के बाद से नियमित कालेज में नहीं आते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कालेज में पुस्तकालय, प्रयोगशाला, शौचालय और स्वच्छ पेयजल की समस्या से भी अवगत कराया। छात्रों ने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के साथ शराब पीकर गांव-बाजार में अव्यवस्था फैलाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्कूल में लगाए कंप्यूटर बंद पड़े हैं। छात्रों ने शिक्षकों के समय पर स्कूल नहीं पहुंचने की शिकायत भी की। छात्रों से फीडबैक लेने के बाद डीएम ने जीआईसी गजा में पुस्तकों की व्यवस्था बनाने के लिए सीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया है।
सीईओ को प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, प्रयोगशाला में सामग्री और कंप्यूटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। स्वजल, जल संस्थान, नगर पंचायत, एसडीएम, डीआरडीए को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं। छात्रों से वनाग्नि की घटना होने पर 01376-232077 पर सूचना देने को कहा गया। डीएम से मिलने पर छात्रा दिव्या, नितिका, दीपक, अंकित, श्रुति, शिवानी, आदित्य, परितोष काफी उत्सुक नजर आए। इस मौके पर सीईओ दिनेश चंद्र गौड़ आदि शामिल थे।