{"_id":"9de7a915dbd525706af1da7e21367eb5","slug":"private-nursary-would-be-established-in-each-block-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के ब्लाकों में बनेगी एक-एक निजी नर्सरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के ब्लाकों में बनेगी एक-एक निजी नर्सरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Thu, 21 May 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला योजना की बैठक में भेषज संघ ने जिले के सभी नौ ब्लाकों में एक-एक निजी नर्सरी बनाने का निर्णय लिया है। प्रत्येक नर्सरी के लिए जिला योजना से एक-एक लाख रुपये अनुदान देने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
इस मौके पर उद्यान विभाग, मत्स्य पालन और भेषज संघ के अधिकारी बैठक में वर्षभर की कार्ययोजना का विवरण नहीं दे पाए।
जिले के प्रभारी और कृषि मंत्री डा. हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित जिला योजना की बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए 80 करोड़ 93 लाख की योजना का परिव्यय निर्धारित किया।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि परिव्यय निर्धारित होने के बाद अब डीएम और सीडीओ तीन-चार विभागों की बैठक कर डीपीसी सदस्यों के प्रस्तावों का जिला योजना में शामिल करें।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने कहा कि जिला योजना की बैठक में परिव्यय निर्धारित करने के लिए मंत्री और विधायकों का हस्तक्षेप उचित नहीं।
पालिका की योजनाओं को जिला योजना में शामिल नहीं करने पर पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं और सदस्य चिरंजीव तिवारी ने आक्रोश व्यक्त किया।
सदस्य मुरारी लाल खंडवाल और उदय रावत ने कहा कि 20 लाख से अधिक के कार्य जिला योजना से नहीं होने चाहिए।
पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने जल संस्थान के तहत पेयजल आपूर्ति करने वाले ठेकेदारों के भुगतान करने के निर्देश दिए।
बैठक में सहकारिता को एक करोड़, वानिकी को एक करोड़ 3 लाख, दुग्ध विकास को 70 लाख, पशुपालन को
एक करोड़ 15 लाख, सिंचाई को 7 करोड़ 65 लाख, लघु सिंचाई एक करोड़, उरेडा को दो करोड़ 63 लाख, खादी ग्रामोद्योग 15 लाख, रेशम 36 लाख, पर्यटन एक करोड़ 37 लाख, संस्कृति 30 लाख, शिक्षा 6 करोड़ 87 लाख,
युवा कल्याण एक करोड़ 55 लाख, चिकित्सा दो करोड़ 60 लाख का परिव्यय निर्धारित किया गया। बैठक में नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल,
प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, धनोल्टी महावीर रांगड़, डीएम युगल किशोर पंत, सीडीओ अहमद इकबाल, सदस्य रागनी भट्ट, अनिल भंडारी, राजेश्वरी जोशी, विजयलक्ष्मी नौटियाल आदि उपस्थित थे।