फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Prison officials sent to rural development.

ग्राम विकास अधिकारियों को भेजा जेल

Thu, 15 Sep 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Thu, 15 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Prison officials sent to rural development.
jail - फोटो : demo pic

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने फर्जी मस्टररोल सत्यापन करने के आरोप में पूर्व ग्राम विकास अधिकारियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है। पूर्व प्रधान ने दिवंगत और सरकारी कर्मचारियों को भुगतान कर दिया था, जिसे तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने सत्यापित किया था। इस आरोप में पूर्व प्रधान जमानत पर हैं।  

विज्ञापन


भिलंगना ब्लॉक के ग्राम डालगांव निवासी रामचंद्र सिंह राणा ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया था कि तत्कालीन प्रधान रायचंद सिंह ने वर्ष 2003 से 2008 के दौरान मस्टररोल में भारी अनियमितता की है। प्रधान ने ग्राम पंचायत में सरकारी मद से हुए कार्यों में सेना में कार्यरत, शिक्षक और मृतक लोगों को मस्टररोल में मजदूर दर्शाकर उन्हें भुगतान किया था। एसडीएम ने भी जांच में पाया था कि डालगांव के एक व्यक्ति की मृत्यु वर्ष 2002 में हो गई थी।
विज्ञापन


उसके नाम से मस्टररोल बनाकर एक से 30 नवंबर 2003 तक भुगतान किया गया। इसी तरह गांव के एक और व्यक्ति की मौत एक मई 2005 को हो गई थी। उसे 2008 में भुगतान किया गया। प्रधान ने एक शिक्षक को 2007-08 में मजदूरी का भुगतान किया। गांव के ही गढ़वाल राइफल में तैनात सैनिक का नाम मस्टररोल में दर्ज कर भुगतान किया है। तत्कालीन प्रधान रायचंद जो अभी जमानत पर चल रहे हैं, ने जून 2008 में एक ही मस्टररोल से तीन स्थानों पर दर्शित कर मजदूरी कर भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेएम चंद्रमणि राय की अदालत ने मस्टररोल सत्यापित करने पर तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी वर्तमान में प्रतापनगर के प्रभारी बीडीओ कीर्ति सिंह पंवार और ग्राम विकास अधिकारी कमलेश्वर प्रसाद की जमानत खारिज कर अभियुक्तों को विभिन्न धाराओं में 14 न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अभियोजन की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट ने पैरवी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed