{"_id":"57d2e52e4f1c1bce76317b11","slug":"primary-school-children-from-one-month-to-halt-studies","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी स्कूल के बच्चों की पढ़ाई एक माह से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइमरी स्कूल के बच्चों की पढ़ाई एक माह से ठप
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर ब्लॉक में सकलाना पट्टी के ग्राम पंचायत धनचुला में कार्यरत शिक्षिकाओं की हठधर्मिता के कारण सिल्ला और दौंक नामे तोक के बच्चे एक माह से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
सिल्ला से स्कूल दूर होने के कारण अभिभावकों ने बरसात के तीन माह तक गांव में ही पढ़ाई व्यवस्था बनाने की मांग की थी, लेकिन शिक्षिका ने शिक्षा मंत्री, शहरी विकास मंत्री सहित विभागीय आदेश भी दरकिनार कर दिए हैं। जिससे छात्र महीने भर से पढ़ाई से वंचित हैं।
विज्ञापन
गांव की प्रधान संपत्ती देवी ने बताया कि सिल्ला और दौंक गांव धनचुला ग्राम पंचायत में ही आते हैं, जो ग्राम पंचायत से साढ़े तीन किमी दूर हैं। सिल्ला और डौंक में प्राथमिक स्कूल नहीं होने से वहां के 21 बच्चे साढ़े तीन किमी दूर धनचुना प्राथमिक स्कूल में पढ़ने जाते हैं।
विज्ञापन
बरसात के मौसम में गदेरे और जंगल के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग से सिल्ला आंगनबाड़ी केंद्र में कक्षाएं संचालित करने की मांग करने पर विभाग ने प्रधानाध्यापिका सविता जोशी से सिल्ला में कक्षाएं संचालित करने के आदेश जारी किए थे, लेकिन शिक्षिका अपनी सुविधा को देखते हुए सिल्ला में नहीं जा रही है। जिससे बच्चे एक माह से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। जबकि वहां स्कूल में धनचुला के दो ही छात्र पढ़ रहे हैं। सिल्ला के लोगों ने एसएमसी समिति के अभिभावकों को ही रखने की मांग की है।
विभागीय आदेशों के बाद भी सिल्ला में व्यवस्था क्यों नहीं बनाई जा रही है। प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन समिति भंग कर नई समिति गठित की जाएगी।
-यशवीर सिंह रावत, उपखंड शिक्षाधिकारी जौनपुर।