{"_id":"58a0973c4f1c1b1235d8417f","slug":"pressure-on-the-administration-in-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन पर दबाव में काम करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन पर दबाव में काम करने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल चमोली ने जिला प्रशासन पर दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया। आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शराब और पैसे बांटे जा रहे हैं, लेकिन आचार संहिता के लिए गठित टीमें ऊंची पहुंच वाले प्रत्याशियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में निर्दलीय प्रत्याशी व जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गोपाल चमोली ने कहा कि राष्ट्रीय दलों सहित कई स्वतंत्र उम्मीदवार युवाओं को शराब परोस रहे हैं। कहा कि उनके समर्थक रविवार को प्रचार के दौरान उनके चुनाव चिह्न गुब्बरे का प्रदर्शन कर रहे थे, उसी वक्त टिहरी विधानसभा चुनाव अधिकारियों ने उनका वाहन सीज कर दिया। कहा कि वह बिना शराब पिलाए समर्थकों से प्रचार-प्रसार करवा रहे हैं।
विज्ञापन