{"_id":"57278bb04f1c1b51135cd187","slug":"president-s-rule-in-making-the-stadium-construction-snag","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम निर्माण में राष्ट्रपति शासन बना रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम निर्माण में राष्ट्रपति शासन बना रोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Mon, 02 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौराड़ी में निर्माणाधीन त्रेपन सिंह नेगी राज्यस्तरीय युवा कौशल विकास केंद्र के निर्माण में राष्ट्रपति शासन रोड़ा बन गया है। करीब 12 करोड़ 46 लाख की लागत से बन रहे कौशल विकास केंद्र एवं स्टेडियम विस्तारीकरण के द्वितीय चरण की शासन से स्वीकृत नहीं मिली है, जिसके चलते द्वितीय चरण का कार्य शुरू होने में अभी और समय लगने की संभावनाएं हैं। केंद्र का प्रथम चरण का निर्माण अंतिम दौरा में है।
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग की ओर से स्वीकृत बौराड़ी स्टेडियम का विस्तार एवं राज्यस्तरीय युवा कौशल विकास केंद्र के निर्माण मई 2015 में कार्यदायी संस्था निर्माण निगम ने शुरू किया था। करीब छह करोड़ 12 लाख की धनराशि से पहले चरण में 46 दुकानों, 50 वीआईपी, सौ लोगों के बैठने के लिए दीर्घा का निर्माण किया जा रहा है, जिसका निर्माण अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
निर्माण निगम के दावों पर यकीन करें, तो करीब 70 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य एक माह के अंदर पूरा किया जाना है, लेकिन दूसरे चरण में बनने वाले 30 वाहनों की पार्किंग, सभागार, कार्यालय, प्रशिक्षण केंद्र, आवासीय कक्ष, चार सौ मीटर का ट्रैक के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति नहीं मिलने के कारण कार्य अधर में लटक गया है। यदि दूसरे की स्वीकृति एवं बजट जल्द जारी नहीं हुआ, तो शहर के लिए महत्वकांक्षी माने जा रहे युवा विकास केंद्र एवं स्टेडियम का निर्माण पर संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन
कौशल विकास केंद्र के दूसरे चरण के निर्माण के लिए आम बजट में प्राविधान किया गया था। साथ ही समय पर इसकी सभी प्रक्रिया पूरी भी की जा चुकी थी, लेकिन राष्ट्रपति शासन लगने के कारण केंद्र सरकार ने बजट को खारिज कर दिया है। उम्मीद है कि समस्या का निराकरण जल्द हो जाएगा।
-दिनेश धनै, विधायक एवं निवर्तमान युवा कल्याण मंत्री।