फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Prepare DPR of Tehri Lake in three months: CM

तीन माह में तैयार करें टिहरी झील की डीपीआर : सीएम

Sat, 11 Sep 2021 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Prepare DPR of Tehri Lake in three months: CM
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कोटी कालोनी पहुंचकर टिहरी झील में बोटिंग कर साहसिक खेल अकादमी और झील क्षेत्र में संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया। झील के आसपास बनने वाली रिंग रोड और पर्यटन विकास कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था वैपकॉस कंपनी के अधिकारियों को तीन माह में 1200 करोड़ की योजनाओं की डीपीआर तैयार करने को कहा। साथ ही डीएम को झील क्षेत्र में होने वाले कार्यों की लगातार समीक्षा करने को कहा।
विज्ञापन

सीएम धामी ने झील किनारे कोटी कालोनी में साहसिक खेल अकादमी, फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण किया। कोटी कालोनी से डोबरा-चांठी पुल तक बोटिंग कर अधिकारियों से झील के आसपास होने वाले विकास कार्यों की जानकारी ली। कहा कि टिहरी झील को विश्व स्तरीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाया जा रहा है। 1200 करोड़ से झील के आसपास ईको पार्क, कृत्रिम वाटर पूल, जिम और अन्य अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार किया जाना है। डीएम को निर्देश दिए कि डोबरा, तिवाड़गांव, मरोड़ा, मदननेगी, कंगसाली क्षेत्रों का भी विकसित करें। पर्यटकों को सुविधाएं दें ताकि अधिकाधिक लोग टिहरी पहुंचे। इस मौके पर अपर निदेशक पर्यटन पूनमचंद आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व बोट यूनियन ने टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण का लाइसेंस शुल्क 60 हजार से घाटकर 30 हजार करने की मांग की। इस मौके पर बोट यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र रावत, सचिव जितेंद्र नेगी, कुलदीप पंवार, लखवीर चौहान, गबर पंवार, शैलेंद्र कांत, प्रवीण रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed