फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Preparations complete to conduct fear-free elections: SSP

भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने की तैयारी पूरी : एसएसपी

Wed, 02 Feb 2022 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Preparations complete to conduct fear-free elections: SSP
विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। चुनाव के मध्यनजर अवैध शराब, नकदी के खिलाफ अभियान, आचार संहिता के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज किए जा रहे हैं। असामाजिक तत्वों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि चुनाव के तहत अवैध सामग्री के माध्यम से चुनाव को प्रभावित करने की संभावनाओं के चलते शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है। बताया कि 8 जनवरी को विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कई कार्रवाई की जा चुकी है। 31 जनवरी तक पुलिस ने अवैध शराब के 24 मामले पंजीकृत कर 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे करीब 178 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, 6 पेटी देशी शराब और 64 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। एनडीपीएस एक्ट में भी इस अवधि में 3 मामले पंजीकृत कर एक किलो 816 ग्राम चरस बरामद की है। कोरोना संक्रमण के उल्लंघन करने के मामले में बिना मास्क के 545 चालान कर 2 लाख 72 हजार 500 रुपये और शारीरिक दूरी के तहत 8501 चालान कर 8 लाख 50 हजार 100 रुपये का संयोजन पुलिस ने एकत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed