फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Pratapnagar's Sameer takes first place in the 600-meter race.

Tehri News: 600 मीटर दौड़ में प्रतापनगर के समीर प्रथम

Wed, 23 Sep 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 23 Sep 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Pratapnagar's Sameer takes first place in the 600-meter race.
नई टिहरी। प्रारंभिक शिक्षा की जिला स्तरीय शरद कालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में प्रतापनगर के समीर प्रथम और नरेंद्रनगर के अनिकेत द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला ने खेलों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए निरंतर तैयारी जरूरी है। प्रतियोगिता में प्राथमिक बालिका वर्ग की लंबी कूद में देवप्रयाग ब्लॉक की इशिता प्रथम, कीर्तिनगर की अंजली द्वितीय रही।
विज्ञापन

बालक वर्ग में चंबा के अनूप प्रथम, देवप्रयाग के आरव द्वितीय रहे। जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में चंबा ब्लॉक के शिवम प्रथम, नरेंद्रनगर के अंकुश द्वितीय रहे। जबकि बालिका वर्ग में कीर्तिनगर की अक्षिता पहले, चंबा की अंशिका दूसरे नंबर पर रही। जूनियर बालिका वर्ग गोला फेंक में देवप्रयाग की मानवी प्रथम, थौलधार की अंशिका द्वितीय, जूनियर बालिका वर्ग चक्का फेंक में भिलंगना की प्रियांशी प्रथम,भिलंगना की आरुषि द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग में थौलधार के आदर्श प्रथम और चंबा ब्लॉक के आयुष पंवार द्वितीय स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रभारी डीईओ तस्लीम कुरैशी, जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत, खेल समन्वयक प्रमोद सेमवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed