फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Pradhans expressed anger over non-payment of MNREGA works

मनरेगा कार्यों का भुगतान न होने पर प्रधानों ने जताया रोष

Sat, 26 Dec 2020 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Pradhans expressed anger over non-payment of MNREGA works
लंबे समय से मनरेगा कार्यों का भुगतान न होने पर ग्राम प्रधानों ने आक्रोश व्यक्त किया है। प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि दैनिक और कुशल श्रमिकों के खाते में मजदूरी की धनराशि जमा नहीं हो पाई है, जिस कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व अध्यक्ष महावीर सेनवाल ने कहा कि वर्कआडर के आधार पर ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत सार्वजनिक रास्तों, पेयजल योजना, सिंचाई नहरों का पूर्व में कार्य किया गया है। लेकिन भुगतान पाने के लिए जनप्रतिनिधियों और श्रमिकों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। जल्द लंबित भुगतान न होने पर उन्होंने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। वहीं, खंड विकास अधिकारी दुर्गा प्रसाद थपलियाल ने बताया कि 87 लाख का लंबित भुगतान का मामला संज्ञान में है। बजट उपलब्ध होने पर भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed