फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Prachi of GIC Camera won the painting

चित्रकला में जीआईसी केमरा की प्राची ने मारी बाजी

Wed, 15 Dec 2021 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Prachi of GIC Camera won the painting
उरेडा और शिक्षा विभाग की पहल पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर जिलेभर के छात्र-छात्राओं के मध्य चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, भाषण और ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

बुधवार को पालिका सभागार में आयोजित प्रतियोगिताओं का पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने शुभारंभ किया। उरेडा के परियोजना अधिकारी मदन मोहन डिमरी ने केंद्र और राज्य सरकार की सौर ऊर्जा संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर आयोजित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में उच्चतर प्राथमिक विद्यालय आमपाटा प्रथम, श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल द्वितीय और जीआईसी नरेंद्रनगर तृतीय रहा। चित्रकला में भिलंगना ब्लॉक के जीआईसी केमरा की प्राची प्रथम, जौनपुर ब्लॉक के जीआईसी भवान की राधा और जीआईसी गरखेत की शालिनी तृतीय रही। ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में 1270 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सीईओ एसपी सेमवाल, बीईओ ओपी वर्मा, कार्यक्रम समन्वयक आरजी गंगवार, आलोक गौतम, जिला विज्ञान समन्वयक अलख नारायण दुबे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed