{"_id":"641196fe6314e39085601b2eed05ac58","slug":"police-booked-seven-person-for-dowry-attrocities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Wed, 08 Jul 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चौठारा के जंगल में दो दिन पूर्व पेड़ पर महिला का शव लटका होने के मामले में मायके पक्ष की ओर से पति, सास, ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडन और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
राजस्व पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक महिला के भाई की ओर से राजस्व पुलिस चौकी भट्ट गांव में मुकदमा दर्ज कराया गया।
गोनगढ़ पट्टी के ग्राम चौठार निवासी शीशपाल सिंह की पत्नी माया देवी (22) बीते 25 जून से गुमशुदा चल रही थी। उस दिन वह गांव से दूर छानियों मे अपने बड़े ससुर को खाद्य सामग्री देने गई थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी।
ससुराल और मायके पक्ष के लोगो ने माया की काफी ढूढख़ोज की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। 29 जून को मायके पक्ष की ओर से तहसील में गुमशुदा की तहरीर दी गई थी। उसके अगले ही दिन ससुराल पक्ष से महिला के ससुर कुंवर सिंह ने भी गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
12 दिन बाद माया का शव गांव से तीन किमी दूर जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला था। पंचनामा के उपरांत मंगलवार को मृतका का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
बुधवार को त्यूंखर लस्या निवासी मृतक महिला के भाई सुरेश की ओर से राजस्व पुलिस भट्ट गांव को दी गई तहरीर में कहा गया है बहन की शादी 18 माह पूर्व हुई थी। तब से ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताडित करते थे। उसके साथ मारपीट भी की जाती रही है।
उसकी पांच माह की एक बेटी भी है। राजस्व उपनिरीक्षक चंद्रमोहन नगवांण ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पति,ससुर,बड़े ससुर,देवर व ननद सहित सात के खिलाफ दहेज उत्पीडन और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।