फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Police arrested smack smuggler and rape accused

स्मैक तस्कर और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 07 May 2021 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Police arrested smack smuggler and rape accused
टिहरी पुलिस के नशे के खिलाफ अभियान के चलते नशा और ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी जारी है। शुक्रवार को तपोवन चौकी पुलिस ने एक व्यक्ति को 14 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी बाजार में कीमत एक लाख 50 हजार रुपये आंकी जा रही है। जबकि मुनिकीरेती पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने पत्रकार वार्ता में बताया कि तपोवन के पास कन्हैया निवासी गुमानीवाला हाल निवासी शीशमझाड़ी को 14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी स्मैक का सेवन करता है और खर्चा चलाने के लिए बेचता भी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार का एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है। एसएसपी ने बताया कि वहीं पांच मई को एक व्यक्ति ने अपनी महिला साथी के साथ मिलकर एक युवती को नशीला केक खिलाकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर एसएसपी राजन सिंह ने एक टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई शुरू की और 24 घंटे के भीतर पुलिस ने उमंग निवासी तपोवन वाल गेस्टहाउस को मुनिकीरेती क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। पुलिस टीम में एसएसआई विपिन कुमार, हिमानी पंवार और अजयवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed