फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   PM can release Chanthi-Dobra bridge

पीएम कर सकते हैं चांठी-डोबरा पुल के लोकार्पण

Mon, 28 Sep 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
PM can release Chanthi-Dobra bridge
टिहरी बांध प्रभावित क्षेत्र की दो लाख की आबादी को राज्य स्थापना दिवस पर चांठी-डोबरा पुल की सौगात मिल सकती है। इसके लिए लोनिवि तैयारियों में जुटा हुआ है। उम्मीद है कि नौ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुल का वर्जुवल उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 14 साल से आवागमन में परेशानियां झेल रही प्रभावितों को सुविधा मिल सकेगी। लोनिवि ने पुल निर्माण पूरा कर दिया है। वर्तमान में कोरियाई कंसलटेंट पुल का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरियाई कंसलटेंट जैकी किम के नेतृत्व में 22 सितंबर से पुल का भौतिक सत्यापन चल रहा है। इस सप्ताह पुल पर वाहनों का ट्रायल किया जाएगा। दो दिन तक एक-एक घंटे करीब साढ़े 15 टन के वजन 14 वाहनों को पुल के ऊपर दोनों तरफ से खड़ा किया जाएगा। इसके बाद वाहनों को आरपार भी करवाया जाएगा। ट्रायल सफल रहने पर पुल के ऊपर से आवागमन शुरू होगा। संभावना जताई जा रही है कि नौ नवंबर को राज्य स्थापना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुल का वर्चुवल उद्घाटन कर टिहरी को एक बड़ी सौगात देंगे।
विज्ञापन

चांठी-डोबरा पुल के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं ईई एसएस मखलोगा का कहना है कि ट्रायल के उपरांत कंसलटेंट अपनी फाइनल रिपोर्ट देंगे, जिससे उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगा। इसके बाद पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंसलटेंट और लोनिवि की फाइनल रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुल जनता को समर्पित होगा। सीएम से अनुरोध किया गया है कि पीएम मोदी से पुल का उद्घाटन करवाया जाए। प्रयास किया जा रहा है कि राज्य स्थापना दिवस पर पुल का वर्जुवल उद्घाटन हो। - विजय सिंह पंवार, विधायक प्रतापनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed