फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   PM Awas Yojana letter given to three hundred people

तीन सौ लोगों को दिए पीएम आवास योजना पत्र

Sat, 31 Jul 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
PM Awas Yojana letter given to three hundred people
कंडीसौड़ में विधायक विजय पंवार ने लाभार्थियों को बांटे प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्? - फोटो : NEW TEHRI
प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) के लिए चयनित करीब तीन सौ लाभार्थियों को ब्लॉक मुख्यालयों में प्रमाणपत्र भेंट कर योजना का शुभारंभ किया गया। अब इन लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए तीन किश्तों में एक लाख 30-30 हजार की धनराशि ऑनलाइन भेजी जाएगी।
विज्ञापन

थौलधार ब्लॉक मुख्यालय कंडीसौड़ में प्रतापनगर के विधायक विजय सिंह पंवार ने 27 लाभार्थियों को आवास के प्रमाणपत्र वितरित किए। जौनपुर के ब्लॉक के थत्यूड़ में धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने 35 चयनित व्यक्तियों को स्वीकृति देते हुए कहा कि लंबे समय बाद प्रधानमंत्री आवास योजना में बजट मिल पाया है। जाखणीधार में ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने 30 चयनित व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र भेंट किए। भिलंगना में ब्लॉक प्रमुख बसुमती घणाता ने 14 लाभार्थियों का आवास योजना के प्रमाणपत्र बांटे। प्रतापनगर में शिव सिंह बिष्ट, हर्षमणी सेमवाल, मुरारी सिंह रांगड़ ने 30 चयनित व्यक्तियों को प्रमाणपत्र भेंट किए। चंबा में ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट ने 55 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमाणपत्र भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed