Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Pipola village also joins the ranks of drug-free communities.

Tehri News: नशा मुक्त समाज में पिपोला गांव भी हुआ शामिल

Wed, 04 Nov 2026 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 04 Nov 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Pipola village also joins the ranks of drug-free communities.
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पिपोला में सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन और गांव को नशामुक्त बनाने का निर्णय लिया गया है। ग्राम प्रधान सीमा नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि गांव में होने वाले सभी कार्यक्रमों को शराब मुक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पिपोला (उठड़) में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि गांव में होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम, जन्मदिन, अन्य सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में शराब का प्रचलन चिंताजनक है। सभी लोगों को गांव में होने वाले किसी भी कार्यक्रम को शराब मुक्त बनाने में सहयोग करना होगा। प्रधान सीमा नेगी ने गांव के सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाने और आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखने के अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। शराब नहीं, संस्कार मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन केवल सरकारी प्रयासों से नहीं बल्कि जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प से संभव है।
विज्ञापन

पिपोला के ग्रामीणों की यह पहल अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणादायक बनेगी। गांव में समाज सुधार समिति भी बनाई गई है। इसमें सीमा देवी और मनोेरमा देवी को संरक्षक, हर्षपति को अध्यक्ष, सुमित्रा देवी उपाध्यक्ष, पूनम देवी सचिव, कलावती देवी सह सचिव, संदीप नेगी कोषाध्यक्ष, मोनिका, शशि देवी, विनीता, प्रेमदत्त चमोली, दिवली देवी, गुड्डी देवी को सदस्य बनाया गया है। शराब नहीं संस्कार मुहिम की लक्ष्मी बहुगुणा और जगदीश बडोनी ने ग्रामीणों को नशा मुक्त समाज की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed