फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Pipola Dam Affected Seeks Compensation

पिपोला के बांध प्रभावितों ने की मुआवजे की मांग

Tue, 09 Feb 2021 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Pipola Dam Affected Seeks Compensation
जाखणीधार ब्लॉक के पिपोला ढुंग के ग्रामीणों ने टिहरी की झील के कारण आवासीय भवनों को हो रहे नुकसान की भरपाई करने की मांग की। कहा कि झील से गांव के आसपास भूधंसाव हो रहा है, जिससे मकानों को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

प्रभावितों ने पुनर्वास निदेशक/डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि पिपोला के 12 परिवार टिहरी झील के आरएल 840 से 45 मीटर में निवास करते हैं, लेकिन झील के जलभराव से भूधंसाव हो रहा है। वर्ष 2015 विशेषज्ञ समिति ने गांव का निरीक्षण कर टीएचडीसी और पुनर्वास निदेशक को संबंधित परिवारों का पुनर्वास करने का सुझाव दिया था, लेकिन लंबे समय बाद भी प्रभावितों का पुनर्वास और मुआवजा भुगतान नहीं हो पाया है। पूर्व कनिष्ठ प्रमुख साहब सिंह कुमाईं, पूर्व प्रधान विरेंद्रदत्त बडोनी, भगवती प्रसाद, जगदीश बडोनी, श्रीराम, मुरली प्रसाद आदि ने शासन-प्रशासन से प्रभावित परिवारों को नकद भुगतान करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed