{"_id":"69b6bdcf8521972c9903337e","slug":"picnic-spot-pwd-neglects-bhonabagi-tourist-road-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-117821-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पिकनिक स्पॉट-भोनाबागी टूरिस्ट रोड की सुध नहीं ले रहा लोनिवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पिकनिक स्पॉट-भोनाबागी टूरिस्ट रोड की सुध नहीं ले रहा लोनिवि
Sun, 15 Mar 2026 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 15 Mar 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
रमणीक स्थल से गुजर रही सड़क पर हैं कई आकर्षक व्यू प्वाइंट
नई टिहरी। जिला मुख्यालय में पिकनिक स्पॉट से चवालखेत होते हुए भोनाबागी 2.5 किमी टूरिस्ट रोड की लोनिवि कोई सुध नहीं ले रहा है जिससे जंगल के बीच रमणीक स्थल से जा रही कच्ची सड़क चार-पांच साल से वीरान पड़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का सुधारीकरण और डामरीकरण होने से चवालखेत क्षेत्र पर्यटकों की पसंदीदा जगह बन सकती है।
कलेक्ट्रेट से करीब तीन सौ मीटर दूर पिकनिक स्पाॅट-चवालखेत-भोनाबागी मोटर मार्ग की कटिंग करीब पांच साल पहले पूरी हो गई थी। जंगल के बीच रमणीक स्थल से जा रही सड़क पर कई व्यू प्वाइंट हैं जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकती है। यही नहीं रोड से आवागमन करने से भोनाबागी से नई टिहरी की दूरी भी तीन किमी कम होगी। बावजूद सड़क का सुधारीकरण और डामरीकरण नहीं किया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि अभी तक स्थानीय लोग ही रोड का उपयोग कर रहे हैं लेकिन उन्हें भी कच्ची सड़क पर उड़ने वाली धूल से खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क बनती है तो पर्यटक मांं सुरकंडा, चंबा शहर, थौलधार का ग्रामीण क्षेत्र और हिमालय की बर्फीली चोटियों का दीदार करने के साथ ही नई टिहरी नगर का विहंगम दृश्य देखते हुए पिकनिक स्पॉट पहुंच सकते हैं लेकिन विभाग ने पहले चरण की कटिंग करने के बाद इस रोड को ऐसी ही छोड़ दिया है। उन्होंने मार्ग का जल्द सुधारीकरण और डामरीकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन
पिकनिक स्पॉट से भोनाबागी मोटर मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण करने के लिए शासन को 190.69 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। अगले वित्तीय वर्ष में इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
- जगदीश खाती, अधिशासी अभियंता लोनिवि चंबा।