फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Picket for houses repair and compensation

मकानों की मरम्मत और मुआवजे के लिए धरना

Wed, 18 Nov 2020 09:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Picket for houses repair and compensation
चंबा में बीआरओ के कमांडर विनोद श्रीवास्तव से मुआवजा की मांग को लेकर वार्ता करते ग्रामीण। - फोटो : NEW TEHRI
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर नगर के ठीक नीचे बनाई गई सुरंग लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सुरंग के ठीक ऊपर बसे मठियाण गांव के कई मकान और खेतों में आई दरारों को कई महीनों बाद भी ठीक नहीं किया गया है और न ही मुआवजा मिल पाया है। लिखित समझौते के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को सुरंग निर्माण स्थल पर सांकेतिक धरना देकर विरोध जताया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही मकानों की मरम्मत और खेतों का मुआवजा नहीं दिया गया तो सुरंग निर्माण कार्य ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चंबा में बाईपास बनाने के लिए सुरंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, लेकिन सुरंग निर्माण के शुरुआती चरण में ही सुरंग के ठीक ऊपर बसे मठियाण गांव के कई मकान और खेतों में दरारें पड़ गई थीं। तब ग्रामीणों ने भुगतान की मांग को लेकर काम बंद करा दिया था। इस पर प्रशासन और बीआरओ ने जल्द मकानों का ट्रीटमेंट करने और खेतों का मुआवजा जल्द देने का लिखित समझौता किया था, लेकिन एक साल से अधिक समय बाद भी मकानों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को निर्माण स्थल पर जाकर विरोध जताया और सांकेतिक धरना दिया। पीड़ित देव प्रकाश कोठियाल और चंडी प्रसाद कोठियाल ने कहा कि सुरंग के कारण उनके मकानों में दरारें पड़ी हुई हैं। मौके पर पहुंचे बीआरओ के कमांडर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने मकानों का निरीक्षण कर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया। विरोध जताने वालों में बृहस्पति देवी, सावित्री देवी, सुनीता देवी, रोशनी देवी, वीरेंद्र दत्त कोठियाल, सतवीर पुंडीर और सोहनवीर सजवाण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed