फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Personnel launched a public awareness campaign at the district headquarters and Ghansali.

Tehri News: जिला मुख्यालय और घनसाली में कर्मियों ने चलाया जन जागरण अभियान

Thu, 22 Jan 2026 04:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 22 Jan 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
Personnel launched a public awareness campaign at the district headquarters and Ghansali.
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने ग्रेट मीटिंग कर कर्मियों को बताई लंबित मांगे
विज्ञापन


नई टिहरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े टिहरी शाखा के पदाधिकारियों ने जिला चिकित्सालय बौराड़ी व विकासखंड स्तरीय समन्वय समिति ने भिलंगना के खंड विकास कार्यालय घनसाली में गेट मीटिंग कर जन जागरण अभियान चलाया।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद टिहरी शाखा के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राणा ने कहा कि जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने जिला चिकित्सालय बौराड़ी बौराड़ी, वन विभाग, नगर पालिका, जिला पंचायत, बाल विकास विभाग में तथा खंड विकास कार्यालय घनसाली में गेट मीटिंग कर कर्मियों को लंबित 18 सूत्री मांगों के बारे में बताया।
विज्ञापन

कहा कि संगठन गत कई वर्षों से मांगों लेकर मुखर है लेकिन उनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। संगठन पदाधिकारियों ने कर्मियों से मांगों को लेकर एक मंच पर आने की अपील की। संयुक्त परिषद की मुख्य मांगे एसीपी की बहाली, वेतन विसंगति दूर करने, राज्य कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान आवास भत्ता देने, पेंशन एवं सेवानिवृत्ति लाभ, राजस्थान और पंजाब राज्यों की तर्ज पर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू, गोल्डन कार्ड खमियों को दूर करने सहित 18 सूत्री शामिल हैं। इस मौके पर जिला मंत्री जयवीर रांगड, प्रेम लाल शाह, सुधा पाण्डेय, प्रीतम नेगी,उपेंद्र बमोला, दीपक थपलियाल, सुषमा, लक्ष्मण सजवाण, रविन्द्र राणा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed