{"_id":"57c711804f1c1bbe122cbd64","slug":"perform-reconstruction-of-school-buildings","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल भवन के पुनर्निर्माण को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल भवन के पुनर्निर्माण को प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Wed, 31 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Strike
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा ब्लॉक के उदयकोट के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राजकीय इंटर कालेज छापराधार का पुनर्निर्माण नहीं होने पर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व प्रशासन ने क्षतिग्रस्त स्कूल भवन को ध्वस्त करवाया था, लेकिन अभी तक नए भवन का निर्माण शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
बुधवार को बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला पंचायत सदस्य रेखा पुंडीर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने शिक्षा मंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया कि कई वर्षों से जीर्णशीर्ण बने जीआईसी छापराधार के भवन को तीन वर्ष पहले ध्वस्त करवाकर जल्द नए भवन निर्माण का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
बावजूद अभी तक भवन निर्माण शुरू नहीं होने से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता बुद्धि सिंह पुंडीर ने कहा कि स्कूल भवन का पुनर्निर्माण नहीं होने के कारण अध्ययनरत करीब तीन सौ छात्रों को वैकल्पिक व्यवस्था पर अतिरिक्त कक्ष-कक्षों में पढ़ने को मजबूर हैं, लेकिन शासन-प्रशासन से कई बार मांग करने पर भी भवन का पुन निर्माण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, अभिभावक संघ के अध्यक्ष कृष्णा पुंडीर, पूर्व अध्यक्ष विनोद डबराल, प्रेमदत्त डबराल, उपेंद्र पुंडीर, मुकेश हटवाल, बिजेंद्र पुंडीर, प्रकाशचंद रमोला, विमला देवी, सरिता रावत, सरिता पुंडीर, गुड्डी देवी, बंसती देवी, गीता पुंडीर, गुड्डी डबराल, गुड्डी पुंडीर, ममता, मीना, पूर्णी, उर्मिला, चैता, मकानी, शकुंतला, सावित्री आदि शामिल थे।