फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   People were shocked to see the staging of Shri Krishna Leela

दुर्योधन से राजपाट मांगने के लिए पांडवों ने मचाया तांडव

Sun, 15 Nov 2020 09:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
People were shocked to see the staging of Shri Krishna Leela
प्रतापनगर के कंडियालगांव में श्रीकृष्ण लीला के दौरान महाभारत युद्ध जीतने के बाद राजपाट संभालते - फोटो : NEW TEHRI
प्रतापनगर ब्लॉक के उपली रमोली पट्टी के कंडियाल गांव में आयोजित श्रीकृष्ण लीला में पांडव-कौरवों के बीच राज्य को लेकर हुए विवाद को प्रमुखता से दिखाया गया। प्रकाश पर्व दीपावली पर महाभारत युद्ध का मार्मिक वर्णन देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे। साथ ही श्रीकृष्ण लीला का समापन हो गया।
विज्ञापन

शनिवार रात्रि को कंडियालगांव में श्रीकृष्ण लीला में राजपाट के लिए दोनों कुलों में जमकर युद्ध होता है। जिसमें धर्म के रास्ते पर चलने वाले पांडवों को विजयश्री प्राप्त होती है। युद्ध के दौरान अर्जुन के वाणों से पितामाह भीष्म को सर-सैय्या पर लिटाने और उनकी इच्छा मृत्यु के वरदान को पात्रों ने बखूबी निभाया। इससे पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल ने श्रीकृष्ण लीला की संध्या का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधान पिंकी देवी, डॉ. बिजेंद्र असवाल, महिपाल कंडियाल, धनपाल पंवार, राजवीर कंडियाल, राकेश कंडियाल, उत्तम कंडियाल, श्रीकृष्ण लीला के सभापति हरि सिंह कंडियाल, चमना देवी, संयोजक मंडल के अजय कंडियाल, सतपाल कंडियाल, गिरीश कंडियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed