{"_id":"655ca0d241132331d5089864","slug":"people-upset-due-to-unannounced-power-cut-in-lambgaon-market-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-3654-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: लंबगांव बाजार में अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: लंबगांव बाजार में अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन
शीघ्र सुधार नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी
लंबगांव (टिहरी)। बाजार में बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किए जाने पर निगम के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।
व्यापार मंडल अध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा, महामंत्री आशीष रावत और जगदीप रावत ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से दिनभर में कई बार बिजली कट हो रही है। सुबह के समय तीन-तीन घंटे तक कटौती हो रही है। जबकि दिन से शाम तक हर एक-डेढ़ घंटे बाद आधे-आधे घंटे तक के लिए बिजली गुल हो रही है। उन्होंने बताया कि लंबगांव बाजार का अलग फीडर होने के बावजूद दिनभर में कई बार बिजली कटौती की जा रही है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अघोषित विद्युत कटौती से जल्द ही राहत नहीं दी गई तो व्यापारी निगम के खिलाफ आंदोलन करेंगे। ऊर्जा निगम के ईई अमित आनंद ने कहा कि लंबगांव बाजार में इन दिनों पुरानी लाइन को हटाकर नई बंच केबल डाली जा रही है जिससे विद्युत कटौती हो रही है। 10-15 दिन समस्या रहेगी उसके बाद व्यवस्था सुधरी जाएगी।