फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   People stuck in jam for four hours due to trolley overturning on the road

सड़क पर ट्राला पलटने से चार घंटे जाम में फंसे लोग

Wed, 25 Nov 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
People stuck in jam for four hours due to trolley overturning on the road
नई टिहरी के भैंतोगी में ट्राला पलटने जाम में फंसे वाहन। - फोटो : NEW TEHRI
भागीरथीपुरम-खांडखाला-टिपरी मोटर मार्ग पर भैंतोगी के पास एक ट्राला सड़क पर पलटने से लोग चार घंटे जाम में फंसे रहे। जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबे कतारें लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर पलटा ट्राला हटवाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 10 बजे ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा एक ट्राला भैंतोगी की समीप सड़क पर पलट गया, जिसके चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। पीएसपी के गेट से लेकर भागीरपुरम तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वर्तमान में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर का काम चल रहा है और वाहनों का आवागमन बंद है। साथ ही टीएचडीसी भी डैम टॉप पर बोलार्ड सिस्टम लगा रही है, जिससे डैम टॉप से भी वाहनों का आवागमन नहीं हो रहा है। ऐसे में श्रीनगर, रुद्रप्रयाग जाने वाले वाहन भी भैंतोगी से हो कर गुजर रहे हैं। पुलिस की मदद से बमुश्किलअपराह्न दो बजे ट्राला को सड़क से किनारा किया गया। तब जाकर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। भागीरथीपुरम चौकी प्रभारी मनबर नेगी ने बताया कि ट्राला पलटने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी। सिर्फ छोटे वाहनों की आवाजाही हो पा रही थी। दोपहर बाद ट्रॉला को हटाकर यातायात सुचारु किया गया।
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे पर पलटा ट्रक, लगा जाम
उत्तरकाशी।देहरादून से बेकरी का सामान लेकर आ रहा एक ट्रक नाकुरी के पास अनियंत्रित होकर गंगोत्री हाईवे पर पलट गया, जिससे करीब आधे घंटा यातायात बाधित रहा। हादसे में ट्रक में सवार एक व्यक्ति चोटिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रक में सवार चालक और क्लीनर को बाहर निकाला। हादसे में क्लीनर देहरादून निवासी सुनील चोटिल हुआ है, जबकि चालक अनिल सुरक्षित है। पुलिस ने घायल को डुंडा अस्पताल पहुंचाया। सड़क के बीच ट्रक पलटने से गंगोत्री हाईवे पर करीब आधा घंटा जाम रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार रात को बौंगा मोटर मार्ग पर भी एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। गनीमत रही कार में सवार सभी लोग सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed