फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   People should join traditional farming: Dhanai

लोगों को पारंपरिक खेती से जुड़ना चाहिए : धनै

Wed, 02 Jun 2021 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
People should join traditional farming: Dhanai
उत्तराखंड जन एकता पार्टी (उजपा) के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिनेश धनै इन दिनों गांवों में जाकर धान की रोपाई करने में व्यस्त हैं। वह कहते हैं कि पारंपरिक खेती को बचाने के लिए सभी लोगों को अपनी खेती से जुड़ना चाहिए, जिससे पलायन भी रुकेगा और लोगों को शुद्ध जैविक उपज मिल सकेगी।
विज्ञापन

बुधवार को टिहरी विधानसभा क्षेत्र के क्यारी गांव में ग्रामीणों के साथ हल जोतकर धान की रोपाई के लिए खेत तैयार करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इससे पहले वह खेमड़ा, माणदा और दिवाड़ा गांव में भी रोपाई में हाथ बंटा चुके हैं। उन्होंने कहा कि रोपाई, गुड़ाई-निराई और धान की कटाई-मंडाई जैसे कार्य में हाथ बटाने का कार्य निरंतर जारी रखा जाएगा। क्यारी गांव में उनके साथ जितेंद्र सिंह, विनोद नेगी, कमान सिंह नेगी, मनमोहन सिंह नेगी, संजय, सचिदानंद बिजल्वाण, हरिकृष्ण चमोली, राजेंद्र, जीत सिंह, जीत पाल, सोनू नेगी,राम दास, धीरेंद्र, दौलत मखलोगा, राजेश व्यास, प्रताप गुसाईं और बलवीर नेगी भी धान की रोपाई करने वालों में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed