फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   People of Kumarkheda Basti stopped the work of digging sewer line

Tehri News: कुमारखेड़ा बस्ती के लोगों ने रोका सीवर लाइन की खोदाई का कार्य

Sun, 01 Dec 2024 07:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 01 Dec 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
People of Kumarkheda Basti stopped the work of digging sewer line
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर पालिका क्षेत्र के कुमारखेड़ा बस्ती में भारी भरकम मशीनों से सीवर लाइन की खोदाई का कार्य किए जाने पर बस्ती के लोग भड़क उठे और उन्होंने कार्य रुकवाया दिया है। लोगों ने बस्ती के बीच पैदल मार्ग पर सीवर लाइन की खोदाई मजदूरों से कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों उत्तर प्रदेश गाजियाबाद की एक कंपनी सीवर लाइन खोदाई का कार्य करवा रही है। रविवार को कंपनी के कर्मचारियों ने मशीन से मुख्य सड़क से कुमारखेड़ा बस्ती के लिए जाने वाले पैदल मार्ग पर खुदाई शुरू की तो लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। नगर पालिका के पूर्व सभासद पवन कुमार डियूडी, वीरेंद्र शाह, मानवेंद्र रागड़, श्यामलाल सैलानी, पंकज डियूडी, दिनेश गुसाईं, प्रकाश, राजेंद्र नेगी का कहना है कि कंपनी के कर्मचारी कंप्रेसर जैक हैमर मशीन से कुमार खेड़ाबस्ती के बीच बने पैदल रास्ते की खोदाई कर रहे हैं, जिससे आसपास के घरों में कंपन हो रहा है।
विज्ञापन

कहा कि कंप्रेसर मशीन से खोदाई किए जाने से घरों में दरारें भी पड़ सकती है और लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। कहा कि कार्यदायी संस्था को मजदूरों से सीवर लाइन की खोदाई का कार्य करना चाहिए। मशीन से खोदाई नहीं होने दिया जाएगा। इस बाबत कंपनी के प्रबंधक विपनेश कुमार का कहना है कि अगले एक वर्ष के भीतर सीवर लाइन कार्य पूरा किया जाना है। जनता की भावनाओं के अनुकूल ही कार्य किया जाएगा। स्थानीय लोगों को सीवर लाइन निर्माण कार्य पूरा करने में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed