फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   People met MLA for additional land allotment

अतिरिक्त भूमि आवंटन के लिए विधायक से मिले लोग

Sat, 19 Nov 2022 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
People met MLA for additional land allotment
टिहरी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघर्ष समिति ने टिहरी विधायक से मुलाकात कर जिला मुख्यालय में विस्थापित और प्रभावितों को कब्जे वाली अतिरिक्त भूमि पर मालिकाना हक दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को समिति से जुड़े लोग अतिरिक्त जगह पर मालिकाना हक दिलाने की मांग को लेकर विधायक किशोर उपाध्याय से मिले। उन्होंने विधायक को बताया कि नगर क्षेत्र में विस्थापित अधिकतर लोगों ने अविकसित भूखंड आवंटन होने के कारण कुछ अतिरिक्त जमीन पर निर्माण कर दिया था। लोगों की समस्या को देखते हुए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांध प्रभावितों का स्पेशल केस मानते हुए अतिरिक्त भूमि संबंधित को आवंटन करने पर सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की थी लेकिन अब तक इस पर कोई काम नहीं हुआ। विधायक को मिलने वालों में समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, सह सचिव चतर सिंह चौहान और एसएस नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed