फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   People did not load goods office

लोगों ने लोड नहीं होने दिया कार्यालय का सामान

Tue, 05 Jul 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Tue, 05 Jul 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन

सोमवार रात को स्थानीय लोगों ने नई टिहरी ले जाए जा रहे पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय का सामान लोड नहीं होने दिया। गुस्साए लोगों ने ट्रक के टायरों की हवा निकाल दी और फाइलें व अन्य सामान वापस रख दिया।

विज्ञापन


सोमवार रात 10 बजे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय का सामान नई टिहरी शिफ्ट करने के लिए ट्रक में लोड करवा रहे थे। इसकी भनक लगते ही वहां कई लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने फाइलें व अन्य सामान वापस रखवा कर ट्रक के टायरों की हवा निकाल दी।
विज्ञापन


उसके बाद वह वहां तीन बजे तक बैठे रहे, जिससे वे कार्यालय का सामान नहीं ले जा पाए। राज्य आंदोलनकारी रविंद्र सकलानी ने कहा कि सरकार उनके धैर्य की परीक्षा न ले। कार्यालय का सामान ले जा रहे कर्मियों के साथ किसी प्रकार की अभद्रता होने पर प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा। सामान रोकने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश कर्णवाल, विजेंद्र नेगी, धर्मेंद्र रावत, राजवीर पुंडीर और राजेंद्र विक्रम पंवार आदि शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अनशन छठवें दिन भी जारी
नगर क्षेत्र में स्थित जिलास्तरीय कार्यालय नई टिहरी शिफ्ट करने के विरोध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश उनियाल का अनशन छठवेें दिन भी जारी रहा। अनशन स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने आंदोलन का समर्थन करते हुए दूरभाष पर डीएम से कार्यालय यथावत रखने को कहा। समर्थन में पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा, राजेंद्र राणा, नरेंद्र सिंह नेगी, मनवीर नेगी, रेखा राणा, सरिता जोशी, विनीता, धर्म सिंह चौहान, जयपाल नेगी ने धरना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed