फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   People are wandering for rabies injection

जिले के अस्पतालों में नहीं मिल रहे रेबीज के इंजेक्शन

Sun, 21 Jul 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
People are wandering for rabies injection
जिला अस्पताल बौराड़ी से लेकर जिले के अन्य अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों में रेबीज के इंजेक्शन नहीं मिल रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने को मजबूर बने हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के बौराड़ी के अलग-अलग स्थान पर कुसुम को कुत्ते और अनीता को बंदर ने काट दिया था। परिजन उन्हें जिला अस्पताल बौराड़ी लाए थे, लेकिन अस्पताल में 10-15 दिन से रेबीज का टीका न होने के कारण मरीजों को इंजेक्शन नहीं दिया जा सका। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की मरहम पट्टी कर रेबीज इंजेक्शन के लिए एम्स रेफर कर दिया। पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने बताया कि पीड़ित परिजन रेबीज के टीका के लिए सरकारी से लेकर प्राइवेट मेडिकल स्टोरों के चक्कर लगाते रहे। बावजूद कहीं भी उन्हें रेबीज का टीका नहीं मिल पाया, जिससे उन्हें मजबूरन हायर सेंटर जाना पड़ा। जिले के घनसाली, प्रतापनगर, नरेंद्रनगर, चंबा समेत अन्य सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी मेडिकल स्टोरों में भी रेबीज के टीके नहीं मिल रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भागीरथी जंगपांगी ने का कहना है कि जो रेबीज इंजेक्शन मुहैया थे, वह अस्पतालों को दिए गए थे। निदेशालय को डिमांड भेजी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही निदेशालय से रेबीज इंजेक्शन मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed