फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Patwari outpoPatwari Kamand drank half million water.st Kamand drank half million water.

पटवारी चौकी कमांद पी गया डेढ़ लाख का पानी

Sat, 25 Feb 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)
ब्यूरो/ अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी) Updated Sat, 25 Feb 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Patwari outpoPatwari Kamand drank half million water.st Kamand drank half million water.
पानी

जल संस्थान ने पानी के बिलों की 20 लाख रुपये की बकाया राशि वसूलने का अभियान तेज कर दिया है। संस्थान का कहना है कि बिलों का भुगतान नहीं किया गया, तो उनका पेयजल कनेक्शन काट दिया जाएगा। संस्थान का सबसे अधिक 1.48 लाख रुपये बकाया कमांद पटवारी चौकी पर चल रहा है।

विज्ञापन


वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर सरकारी विभागों ने उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूलने का अभियान छेड़ा है। बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही है। थौलधार ब्लॉक में ही जल संस्थान ने 20 लाख रुपये बकाया राशि वसूलने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन


क्षेत्र में सबसे अधिक कमांद पटवारी चौकी के साथ ही काफलपानी पटवारी चौकी पर 97 हजार 311 रुपये, मैंडखाल एएनएम सेंटर पर 71 हजार 223, कंडीसौड़ पटवारी चौकी पर 71 हजार 220 रुपये, उप स्वास्थ्य केंद्र मैंडखाल पर 41 हजार 921, उनियालगांव पटवारी चौकी पर 30 हजार, पीएचसी कमांद पर 18 हजार 495 और वन विभाग के कमांद रेंज कार्यालय पर 14 हजार 924 रुपये पानी के बिलों का बकाया चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान के अवर अभियंता गिरीश सेमवाल ने संस्थान के कर्मचारियों से वसूली तेज करने को कहा है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष के अंत तक थौलधार क्षेत्र से 20 लाख रुपये की वसूली की जानी है, जो बिल का भुगतान नहीं करता है। उनके पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed