फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Patients will get facilities from the hospital: Badoni

अस्पताल से मरीजों को मिलेगी सुविधाएं : बडोनी

Thu, 11 Feb 2021 07:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Patients will get facilities from the hospital: Badoni
नई टिहरी के भागीरथीपुरम में टीएचडीसी नवनिर्मित भवन का लोर्कापण करते ईडी वीके बडोनी। - फोटो : NEW TEHRI
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड का भागीरथीपुरम में नए चिकित्सालय भवन का निर्माण हो गया है, जिससे चिकित्सालय में सामान्य जांच के अलावा त्वचा रोग, हड्डी रोग, दंत चिकित्सा, स्त्री रोग, पैथोलॉजी, होम्योपैथी सुविधा मरीजों को मिल सकेगी। साथ ही बहुउद्देशीय भवन में व्यायाम शाला और टेबिल टेनिस हॉल भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक वीके बडोनी ने चिकित्सालय भवन, व्यायाम और टेबिल टेनिस हॉल का शुभारंभ करते हुए कहा कि चिकित्सालय आपातकालीन सेवाओं के साथ ही रोगों को दूर करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि भाग दौड़ की जिंदगी में अपने आप को स्वस्थ एवं तनाव मुक्त रखने के लिए व्यायाम और खेलों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर महाप्रबंधक पीएसपी एसएस पंवार, महाप्रबंधक (स्टेज प्रथम) राजे्रस शर्मा, अपर महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) बीके सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी नमीता डिमरी, डा. आरएसके श्रीवास्तव, डा. एमसी पपनोई, डा. एंड्रयूज प्रसाद, अपर प्रबंधक चिकित्सालय डा. प्रमोद कुमार, अभिषेक गौड़, संदीप अग्रवाल, बीके गुप्ता, एमके सिंह, एमके राय, अनूपराज गैरोला, संजय मेहर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed