{"_id":"6878cb29203cbf21bb04dbfe","slug":"parking-of-devprayag-and-kirtinagar-should-be-completed-by-october-dm-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-113638-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर तक पूरी हो देवप्रयाग और कीर्तिनगर की पार्किंग : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर तक पूरी हो देवप्रयाग और कीर्तिनगर की पार्किंग : डीएम
Thu, 17 Jul 2025 03:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 17 Jul 2025 03:36 PM IST
विज्ञापन
बौराड़ी, थत्यूड़ और खारास्रोत मुनिकीरेती की पार्किंग पर हुई चर्चा
नई टिहरी। टिहरी जिले में संचालित और प्रस्तावित पार्किंग परियोजनाओं की प्रगति को लेकर डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में जिला विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने पार्किंगों का संचालन शुरू करने और निर्माणाधीन योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने को कहा।
बैठक में बौराड़ी, थत्यूड़, लंबगांव और मुनिकीरेती खारास्रोत में बनकर तैयार हो चुकी पार्किंगों की स्थिति पर चर्चा हुई। लंबगांव में बनी पार्किंग को नगर पंचायत के अधीन दिए जाने के लिए बोर्ड में प्रस्ताव पारित करने को कहा। थत्यूड़ की पार्किंग को जिला पंचायत को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।
धनोल्टी में बनी पार्किंग के संचालन का जिम्मा भी जिला पंचायत को देने को कहा। देवप्रयाग और कीर्तिनगर में निर्माणाधीन पार्किंग परियोजनाओं को लेकर डीएम ने कहा कि कार्यदायी संस्था किसी भी स्थिति में आगामी अक्तूबर तक इन कार्यों को पूर्ण कर ले। देवप्रयाग बाजार क्षेत्र में प्रस्तावित पार्किंग के लिए नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
चमियाला में पार्किंग निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। भूमि हस्तांतरण से संबंधित कार्य जल्द पूरा करने को कहा। घनसाली में पार्किंग निर्माण को लेकर नया संशोधित प्रस्ताव तैयार कर जल निगम को टेंडर प्रक्रिया शुरू करने को कहा। जमाणीखाल में प्रस्तावित पार्किंग का प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा। नई टिहरी में मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता पंकज पाठक, पर्यटन विभाग के मनोज बिज्लवाण, नगर पालिका के शिव सिंह चौहान, धीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।