फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Parents got angry on merging Thangadhar Inter College with Cluster School

Tehri News: ठांगधार इंटर कॉलेज का क्लस्टर विद्यालय में विलय करने पर भड़के अभिभावक

Mon, 14 Jul 2025 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 14 Jul 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
Parents got angry on merging Thangadhar Inter College with Cluster School
विद्यालय का जबरन विलय करने पर दी चक्काजाम, भूख हड़ताल करने की चेतावनी
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। राजकीय इंटर कॉलेज ठांगधार को क्लस्टर विद्यालय योजना के तहत राजकीय इंटर कॉलेज छापराधार में विलय किए जाने पर अभिभावक संघ और स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश जताया है। विद्यालय का विलय करने पर अभिभावकों ने उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
ठांगधार इंटर कॉलेज मेें अभिभावक संघ अध्यक्ष कल्पना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभिभावकों ने कहा कि वर्तमान में इंटर कॉलेज ठांगधार में 130 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। स्कूल में दूरस्थ नेरी, बरनू, झकोगी, सिंवालीपातल, कद्दूखाल, सौड़ ज्वारना, कालावन, तेगना, सत्यों, धनोल्टी, ठांगधार, रौंसोलीखाल, आरामशीन, जड़ीपानी से पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राएं पैदल आते हैं। कुछ गांवों की दूरी स्कूल से करीब 10 किमी की है बेवजह स्कूल को इंटर कॉलेज छापराधार में शिफ्ट करने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन

ठांगधार से छापराधार की दूरी 7 किमी है। ऐसे में छात्र-छात्राएं कैसे 17 किमी आना और 17 किमी पैदल जाएंगे। विद्यालय में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध है। क्लस्टर विद्यालय के नाम पर विलय करना उचित नहीं है। जबरन विलय करने पर चक्काजाम, भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी गई। बैठक में पूर्व प्रधान मनमोहन नेगी, प्रवीन रमोला, मकान नकोटी, विनोद डबराल, धीरचंद रमोला, विजेंद्र नेगी, वीरेंद्र नेगी, पूर्ण सिंह नेगी, प्यारे लाल डबराल, डीसी रमोला, ममता, जानकी, कौशल्या, हुकुम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed