{"_id":"613a3cbf8ebc3eb4e14d1c31","slug":"panwar-district-president-and-rawat-appointed-general-secretary-in-ukd-new-tehri-news-drn389911969","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूकेडी में पंवार जिलाध्यक्ष और रावत महामंत्री नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूकेडी में पंवार जिलाध्यक्ष और रावत महामंत्री नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड क्रांति दल के जिला सम्मेलन में भू-कानून लागू करने, स्थायी निवास खत्म कर मूल निवास लागू करने और गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से विजय पंवार को जिलाध्यक्ष और संजय रावत को महामंत्री चुना गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे।
बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब सभागार में उक्रांद का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार अभियान में जुट जाने को कहा। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और कंाग्रेस ने बारी-बारी से राज्य के प्राकृतिक संसाधनों को लूटने का काम किया है। भाजपा और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों के कारण राज्य की जनता को जल, जंगल और जमीन का अधिकार नहीं मिल पा रहा है। पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार ने कहा कि युवाओं को रोजगार देेने में केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।
चुनाव पर्यवेक्षक किशोरी नंदन डोभाल व कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व प्रमुख जयपाल पंवार की देखरेख में जिले की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। विजय पंवार अध्यक्ष, संदीप आर्य उपाध्यक्ष, संजय रावत महामंत्री, दीपक राणा सचिव व पुष्पा पंवार महिला प्रकोष्ठ की जिला मंत्री चुनी गईं। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजयंत निजवाला, सरदार सिंह पुंडीर, मोर चंद कुमाईं, विक्रम बिष्ट, रंजन भंडारी, दीपक आर्य आदि उपस्थित रहे।