फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Pantnagar winner in volleyball competition

वॉलीबाल प्रतियोगिता में पंतनगर विजेता

Thu, 25 Mar 2021 07:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Pantnagar winner in volleyball competition
नेहरू युवा केंद्र की ओर से रानीचौरी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पंतनगर की टीम का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज रानीचौरी के प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक धन सिंह नेगी ने किया। नेहरू युवा मंडल रानीचौरी के अध्यक्ष सुशील कुमार बहुगुणा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल जरूरी हैं। वॉलीबाल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच पंतनगर और राइंका रानीचौरी के बीच खेला गया, जिसमें पंतनगर की टीम विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच डारगी और मौण के बीच खेला गया, जिसमें डारगी विजेता रहा। फाइनल मैच डारगी और पंतनगर के बीच खेला गया। जिसमें पंतनगर विजेता और डारगी की टीम उपविजेता रही। वहीं सीनियर वर्ग ऊंची कूद में संदीप चौहान प्रथम, आयुष द्वितीय और धीरज तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर अनिल पंत, दूसरे स्थान पर आदित्य बिजल्वाण और अजय बिजल्वाण तीसरे स्थान पर रहे। 1600 मीटर दौड़ में आशीष नेगी प्रथम, राहुल बेलवाल द्वितीय और गौरव पैन्यूली तृतीय रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य गोपालमणि बिजल्वाण, रविंद्र चौहान, प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुधीर बहुगुणा और चमन कोठारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed