{"_id":"64e5ede2b8824974da0068f6","slug":"panchayats-should-work-together-to-make-villages-clean-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-1879-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: ‘गांवाें को स्वच्छ और साफ बनाने के लिए पंचायतें मिलकर करें कार्य’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: ‘गांवाें को स्वच्छ और साफ बनाने के लिए पंचायतें मिलकर करें कार्य’
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण के लिए उपलब्ध कराए गए वाहनों के संचालन करने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि शहरों की भांति गांवों को भी स्वच्छ और साफ रखने के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत मिलकर काम करें। उन्होंने कूड़ा निस्तारण वाहनों में जीपीएस लगाने के भी निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम दीक्षित ने ब्लॉकों को उपलब्ध कराए गए कूड़ा निस्तारण वाहनों के लिए ईंधन, चालक, कर्मियों के लिए वेतन की व्यवस्था 15 वें वित्त आयोग के बजट में प्रस्तावित किया जाए। कहा कि गांवों में ग्राम पंचायत के ओर से एकत्रित किए जाने वाले कूड़े को ब्लॉक, नगर निकाय के कूड़ाघर, कंपेक्टर मशीन तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र पंचायत को कार्य करना है। जबकि यहां से कूड़ा को हरिद्वार तक पहुंचाने के लिए जिला पंचायत को कार्य करना है।
उन्होंने कूड़ा निस्तारण वाहन के लिए रूट चार्ट बनाने, गाड़ियों में जीपीएस लगाने, गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग डालने हेतु लोगों को जागरूक करने और बारिश को देखते हुए सभी कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर जानकारी साझा करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान ने बताया कि ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण हेतु 4246 डस्टबिन लगाए गए हैं। जिनसे कूड़ा ग्राम पंचायत सड़क मार्ग तक पहुुंचाया जा रहा है। इस मौके पर सीडीओ मनीष कुमार, प्रशिक्षु आईएएस आसीमा गोयल, डीडीओ सुनील कुमार, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, एएमए जिला पंचायत संजय खंडूरी आदि मौजूद थे।