फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Opposition to shift the construction block to Joshimath

निर्माण खंड को जोशीमठ शिफ्ट करने का विरोध

Fri, 23 Jul 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Opposition to shift the construction block to Joshimath
डोबरा-चांठी पुल निर्माण करने वाले लोनिवि के निर्माण खंड कार्यालय को नई टिहरी से श्री बदरीनाथ धाम शिफ्ट किए जाने का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध किया। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि यदि डिविजन को जबरन शिफ्ट किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार ने 24 फरवरी 2016 को लोनिवि निर्माण खंड को डोबरा-चांठी परियोजना क्रियान्वयन इकाई के रूप में गठित किया था। विभाग के कुशल इंजीनियरों की देखरेख में निजी कंपनी ने झील के ऊपर 440 मीटर स्पान का देश का सबसे बड़ा सस्पेंशन ब्रिज बनाया। अनुबंध के अनुसार कंपनी और लोनिवि निर्माण खंड पांच साल तक पुल की देखरेख, मरम्मत आदि कार्य करेगा। लेकिन सरकार ने इस खंड को बदरीनाथ धाम क्षेत्र के कार्य के लिए जोशीमठ मुख्यालय स्थानांतरित किया है। शुक्रवार को प्रतापनगर के प्रमुख प्रदीप रमोला, कांग्रेस नेता मुरारी लाल खंडवाल, आनंद रावत, पुरुषोत्तम थलवाल, होशियार थलवाल आदि ने स्वास्थ्य मंत्री और डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर शिफ्टिंग का आदेश निरस्त करने की मांग की है। कहा कि डोबरा-पुल की सुरक्षा को देखते हुए निर्माण खंड को यथावत रखें। प्रतापनगर विधायक विजय पंवार ने भी मामले में लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज से वार्ता करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed