{"_id":"5900cbf44f1c1b9e65c0e268","slug":"opposition-to-shift-drinking-water-corporation-munikeretti","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल निगम डिविजन मुनिकीरेती शिफ्ट करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल निगम डिविजन मुनिकीरेती शिफ्ट करने का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नई टिहरी
Updated Wed, 26 Apr 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड पेयजल निगम डिविजन को मुनिकीरेती शिफ्ट करने का विरोध शुरू हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने डिविजन तोड़ने पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। कहा डिविजन शिफ्ट होने से भिलंगना, प्रतापनगर और जाखणीधार ब्लॉक की दर्जनों पेयजल योजना का निर्माण अधर में लटक जाएगा। पेयजल मंत्री प्रकाश पंत से वार्ता कर उन्होंने डिविजन शिफ्ट करने संबंधी आदेश को रद्द करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने बताया कि जिला योजना से घनसाली पेयजल निगम डिविजन को 23 पेयजल योजना के निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए बीते अक्तूबर में 60 लाख 45 हजार की धनराशि जारी की गई थी, लेकिन विभाग ने एक भी योजना का कार्य शुरू नहीं किया। डिविजन के अंतर्गत कोश्यिारताल, प्रतापनगर, रजाखेत पंपिंग योजनाओं के निर्माण की जिम्मेदारी है। बताया कि दूरभाष पर इस संबंध में पेयजल मंत्री पंत से वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन