{"_id":"6afaec9186b6085b890af3eb","slug":"only-a-cultured-generation-will-lay-a-strong-foundation-for-a-developed-india-ritu-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-122385-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कारवान पीढ़ी ही रखेगी विकसित भारत की मजबूत नींव : ऋतु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कारवान पीढ़ी ही रखेगी विकसित भारत की मजबूत नींव : ऋतु
Mon, 16 Nov 2026 05:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। संस्कारवान पीढ़ी ही विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार कर सकती है। इसके लिए बच्चों में बचपन से ही अच्छे संस्कार, चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्यों का विकास जरूरी है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने ब्रह्मलीन स्वामी माधवाश्रम महाराज की स्मृति में आयोजित 108 श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के सातवें दिन कही।
श्री सनातन धर्म शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर समिति की ओर से नई टिहरी के बरातघर में आयोजित कथा में पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष ने व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया। आयोजक मंडल ने उन्हें स्मृति चिह्न और पटका भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति केवल पूजा-पाठ और धार्मिक परंपराओं तक सीमित नहीं है बल्कि जीवन जीने की कला, नैतिकता, अनुशासन, कर्तव्यबोध और मानवीय मूल्यों की शिक्षा देती है।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, बीकेटीसी सदस्य दिनेश डोभाल, सुनीता देवी, प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल आदि मौजूद रहे।