फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Only 30 beds are getting oxygen instead of 80

80 के बजाए 30 बेडों को ही मिल रही ऑक्सीजन

Fri, 07 May 2021 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Only 30 beds are getting oxygen instead of 80
श्रीदेव सुमन राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट से दावे के मुताबिक ऑक्सीजन सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। छह मई को ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ पर आरडब्ल्यूडी के ईई युवराज सिंह ने दावा किया था कि प्लांट से 80 बेडों के लिए 200 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन सप्लाई की जा सकेगी, लेकिन प्लांट से कुल 30 बेडों के लिए ही ऑक्सीजन सप्लाई हो पा रही है।
विज्ञापन

सीएमएस डा. नीरज राय ने बताया कि पूरी सप्लाई क्यों नहीं आ पा रही है, इसके कारणों का पता किया जा रहा है। फिलहाल ज्यादा जरूरत पड़ने पर मरीजों को सिलिंडर से ऑक्सीजन दी जा रही है। बताया गया कि अस्पताल में नौ बेड का आईसीयू भी स्थापित है, लेकिन फिजिशियन और कार्डिक यूनिट नहीं होने से मरीजों को आईसीयू और वेंटिलेटर का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने क्षेत्रीय विधायक व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन भेजकर अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने की मांग की। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री ने एक सप्ताह में आईसीयू और वेंटिलेटर शुरू कराने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन

कोविड केयर सेंटर में सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी
नरेंद्रनगर (टिहरी)। कोविड केयर सेंटर की सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। एक सफाई कर्मी के भरोसे चल रहे सेंटर में डीएम ने शीघ्र ही सफाई कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए थे। लेकिन संबंधित अधिकारी सफाई कर्मियों की नियुक्ति नहीं कर पाए हैं, जिससे केयर सेंटर में जगह-जगह गंदगी पसरी होने के कारण मरीजों के साथ ही मेडिकल स्टाफ को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल ने कहा कि कोविड केयर सेंटर में जल्द ही छह सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed