{"_id":"10a57294b11bfa348820e14bbb3d9722","slug":"one-person-dead-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Wed, 24 Jun 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगलाड-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर मंगलवार रात को परोडी कोरोई तोक के समीप पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में भर्ती किया गया है। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक पिकअप वाहन देहरादून से छनाड गांव जा रहा था। परोडी के कोरोई तोक के पास वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
दुर्घटना में छनाड गांव निवासी सोवेंद्र सिंह (30) पुत्र फकीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। छनाड निवासी पवन सिंह (32) पुत्र शेर सिंह घायल हो गया। सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक सूरदार गडोई, नरेश असवाल और उत्तम दास मौके पर पहुंचे। घायल को सीएचसी थत्यूड़ ले जाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन