फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   One nomination canceled for the post of Chamba Municipality President

Tehri News: चंबा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर एक नामांकन निरस्त

Wed, 01 Jan 2025 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 01 Jan 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
One nomination canceled for the post of Chamba Municipality President
नई टिहरी। निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद चंबा नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर एक, नई टिहरी नगर पालिका और लंबगांव नगर पंचायत में एक-एक वार्ड सदस्य का नामांकन पत्र निरस्त किया गया है। लंबगांव में एक नंबर वार्ड से दो लोगों के नामांकन कराने के बाद एक रद्द होने पर दूसरे उम्मीदवार का निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन

टिहरी जिले में नरेंद्रनगर पालिका क्षेत्र को छोड़कर अन्य 10 निकाय में अध्यक्ष पद के लिए 41 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था। जांच के बाद चंबा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र निरस्त किया है। इसका कारण दो से अधिक संतान होना बताया गया है। वहां अध्यक्ष पद पर पांच आवेदन पत्र सही पाए गए हैं। नई टिहरी नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर सभी आठ आवेदन पत्र सही पाए गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह मुनिकीरेती नगरपालिका में 4, देवप्रयाग नगर पालिका में 4, लंबगांव नगर पंचायत में 3, घनसाली में 4, चमियाला में 4, तपोवन में 4, कीर्तिनगर में 2 और नगर पंचायत गजा में अध्यक्ष पद पर सभी दो आवेदन पत्र सही पाए गए हैं। नई टिहरी नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 से सदस्य पद पर अनीता का नामांकन पत्र निरस्त किया गया है। उनके आवेदन पत्र निरस्त करने का कारण भी दो से अधिक संतान होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई टिहरी नगर पालिका के 11 वार्डों में 31 सदस्यों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। इसी तरह लंबगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 से सदस्य पद के लिए खुशहाल सिंह का नामांकन निरस्त किया गया है। कारण मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं होना बताया गया है। वहां एक नंबर वार्ड से दो लोगों ने नामांकन कराया था।

एक नामांकन निरस्त होने के बाद वहां एक ही नामांकन वैध पाए जाने पर उसका निर्विरोध चुना जाना तय है। चंबा नगर पालिका में सदस्य के सभी 25 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। मुनिकीरेती पालिका में भी सभी 50 नामांकन, देवप्रयाग में सभी नौ, नगर पंचायत घनसाली में सभी 20, चमियाला में सभी 21,तपोवन में सभी 14, कीर्तिनगर में सभी 15 और गजा नगर पंचायत में वार्ड सदस्य के सभी नौ नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। आज बृहस्पतिवार को नाम वापसी की तिथि के बाद ही उम्मीदवारों की संख्या का सही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed